भाजपा ने गरीबों का पैसा विज्ञापन पर खर्च किया- प्रियंका गांधी
फाइल फ़ोटो


रायबरेली :कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा कल शनिवार को शुरू हुआ। पहले दिन प्रियंका गांधी ने रायबरेली के जोहवा शर्की, ग़ुरबक्शगंज, खीरों, सेमरी, सरेनी, लालगंज और डलमऊ में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। अपनी सभाओं में उन्होंने युवा, महिला और किसानों के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए अपने रोडमैप के बारे में लोगों को बताया और कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश के हर जिले में लड़कियों के लिए एक स्कूल बनाएंगे और पुलिस में 25 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करेंगे। साथ ही अस्पतालों में महिलाओं के लिए महिला डॉक्टर होंगी। उन्होंने कहा, हम नौकरियों के लिए एक कैलेंडर बनाएंगे और समय-समय पर योजना बनाकर रोजगार देंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि आधी आबादी की बात पार्टियां क्यों नहीं कर रही हैं। ये लोग सोचते हैं कि महिलाओं को एक गैस सिलेंडर दो और वो खुश हो जाएंगी। हम 40 फीसदी महिलाओं को विधायक बनने का मौका दे रहे हैं। हमने महिलाओं की को सक्षम बनाने की बात की, तो अब हर दल उनके लिए घोषणाएं कर रहा है।

प्रियंका गांधी ने कहा सरकार लोगों को सशक्त करने का काम नहीं कर रही है। चुनाव आते ही वे आपको असुरक्षित महसूस कराना शुरू कर देते हैं। जाति-धर्म की बाते होती हैं, नफरत की बाते होती है, लेकिन वह विकास की बात नहीं करते। वे यह नहीं बताते कि इतने साल सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने लोगों की सेहत, शिक्षा और सुरक्षा के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने हजारों करोड़ रुपये विज्ञापन में फूंक दिए, वह जनता के पैसे थे, उससे जनता का विकास हो सकता था, लेकिन वह नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए कांग्रेस की सरकार बनने पर 5 लाख रुपए 1 प्रतिशत ब्याज पर दिए जाएंगे। हुनर जहां-जहां है, वहां उसे मजबूत करने का काम हम करेंगे। हमने एक खाका इसके लिए तैयार किया है। हम चाहते हैं कि यूपी में राजनीति बदले। धर्म और जाति के आधार पर उकसाने वाली राजनीति से सिर्फ राजनेताओं का फायदा होता है। इससे जनता का फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा जब आप सवाल पूछने लगते हैं तब ये लोग सोचते हैं कि जब चुनाव आएगा तो हम धर्म और जाति की बात करेंगे और हमें वोट मिल जाएगा। इसलिए नेताओं से पूछिए कि वह आपके लिए क्या कर रहे हैं।

मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदर्शवादी राजनीति करती है। हम अपने आदर्शों पर चल रहे हैं, इसीलिए भाजपा और कांग्रेस की इतनी बड़ी लड़ाई है विचारधारा की। मैं चाहती हूं कि इस बार उत्तर प्रदेश में विकास के आधार पर वोट किया जाए। कौन काम करता है, किसकी अच्छी योजनाएं हैं, कौन काम करना जनता है। और लोगों के मुद्दों पर चुनाव हो। उत्तर प्रदेश के लोग पूरे देश को संदेश भेजें, कि वे अपने मुद्दों वोट कर रहे हैं।

आज रविवार को भी प्रियंका गांधी रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में काँग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगी !रायबरेली के वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व प्रशासनिक अधिकारी आर.पी. पांडे ने बताया कि श्रीमती सोनिया गांधी के वरिष्ठ सहायक व रणनीतिकार किशोरी लाल शर्मा पहले से ही रायबरेली आ गये थे और उनकी देखरेख में पार्टी का प्रचार कार्य सुचारु रूप से चल रहा है !


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

लखनऊ : हुंडई सर्विस में नाबालिग के साथ दरिंदगी, हाथ-पांव बांधकर प्राइवेट पार्ट में डाला प्रेशर गन, आंतें फटी

लखनऊ : हुंडई सर्विस में नाबालिग के साथ दरिंदगी, हाथ-पांव बांधकर प्राइवेट पार्ट में डाला प्रेशर गन, आंतें फटी..

आरोप है कि यहां काम करने वाले साथी कर्मचारियों ने 16 वर्षीय नाबालिग का हाथ-पैर हाथ बांधकार ... ...