जाति या धर्म की नहीं बल्कि विकास की राजनीति करती है कांग्रेस : प्रियंका गांधी
महराजगंज में प्रियंका गांधी


महराजगंज :काँग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक व विधानसभा चुनाव की अगुवाई कर रही प्रियंका गाँधी ने आज पूर्वांचल के महराजगंज जिले में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रोडशो किया और चुनावी सभा को भी सम्बोधित किया ! सभा को सम्बोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि काँग्रेस पार्टी धर्म या जाति की नहीं बल्कि विकास की राजनीति करती है। बेरोगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कुछ काम नहीं किया। यूपी का किसान बदहाल है। छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर दे रहे हैं, लेकिन सरकार के पास इसका कोई समाधान नहीं है। कांग्रेस की सरकार बनी, तो छुट्टा पशुओं की देखभाल करने वाले को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। भाजपा सरकार ने रोजगार मिलने वाली संस्थाओं को बेच डाला गया।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को पंचायत इंटर कॉलेज परतावल, फूलमनहां इंटर कॉलेज फरेंदा, महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज बुद्धनगर अड्डा बाजार आदि स्थानों पर में जनसभा को संबोधित किया और सब जगह यही बात कहा । राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। घोषणा पत्र में किए सारे वादे को कांग्रेस पूरा करेगी। समाज के हर वर्ग के हित के लिए कांग्रेस काम करेगी। नौजवानों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के संबंध में आज कुछ बातें करने आई हूं। चुनाव के दौरान आपने बहुत से नेताओं का भाषण सुना होगा। आप यह सोचते होंगे की नेता आते हैं और बड़ी बड़ी बातें करके चले जाते हैं। आपको मालूम है कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। नौजवानों की ऊर्जा सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में है सबसे ज्यादा हुनर उत्तर प्रदेश में है।

उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से सबसे ज्यादा उपजाऊ जमीन उत्तर प्रदेश में है। इसका मतलब है कि उत्तर प्रदेश में योग्यता बहुत है, काबिलियत बहुत है। कभी आपने सोचा है कि आपका प्रदेश विकसित क्यों नहीं है। किसी भी नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। बेरोजगारी महंगाई किसानों की समस्याएं छोटे-छोटे दुकानदारों व्यापारियों की बहुत सी समस्या है। उत्तर प्रदेश बहुत आगे बढ़ सकता था। यहां बहुत सी विकास की सम्भावनाएं हैं। आज यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं है। सिर्फ बड़े-बड़े विज्ञापन है, जिनपर भाजपा करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। प्रियंका गांधी की इस सभाओं में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए !


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

रायबरेली को लेकर आज खत्म हो सकता है सस्पेंस, प्रियंका गांधी किसी भी वक्त कर सकती हैं नामांकन!

रायबरेली को लेकर आज खत्म हो सकता है सस्पेंस, प्रियंका गांधी किसी भी वक्त कर सकती हैं नामांकन!..

रायबरेली-अमेठी सीट से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर सस्पेंस लगभग आज खत्म ... ...