महंगाई दर 7 प्रतिशत से नीचे,  सरकार जल्द देगी केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता
File Photo


नई दिल्ली : केंद्र सरकार जल्द केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है. सूत्रों के अनुसार सरकार किसी भी दिन केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाने का ऐलान कर सकती है. देश की खुदरा महंगाई दर जुलाई में ग‍िरकर 7 प्रतिशत से नीचे आ गई है. हालांकि यह अभी भी रिजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया के तय लक्ष्य से ऊपर है. ऐसे में सरकार की तरफ से डीए हाइक पर जल्द फैसला लिए जाने की उम्मीद है.

हर छह महीने पर होता है बदलाव
गौरतलब है सरकार की तरफ से इससे पहले जनवरी की डीए बढ़ोत्तरी का फैसला मार्च 2022 में क‍िया गया था. इस बार अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है. आपको बता दें डीए सरकारी कर्मचार‍ियों की सैलरी का ही ह‍िस्‍सा होता है. जिसमें सरकार की तरफ से हर छह महीने पर बदलाव किया जाता है.

खुदरा महंगाई दर ग‍िरकर 6.71 प्रत‍िशत पर आई
मार्च में सरकार ने डीए में 3 प्रत‍िशत का इजाफा करके इसे 34 प्रत‍िशत कर द‍िया गया था. अब फ‍िर जल्‍द महंगाई भत्‍ते की बढ़ोतरी का ऐलान होने वाला है. जुलाई में खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा ग‍िरकर 6.71 प्रत‍िशत पर आ गया है. इस ह‍िसाब से डीए के 4 प्रत‍िशत बढ़ने की उम्‍मीद है. जून में महंगाई दर का आंकड़ा 7.01 प्रत‍िशत पर था, उस समय डीए के 5 प्रत‍िशत तक बढ़ने की उम्‍मीद की जा रही थी.

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    56,900 रुपये 
2. नया महंगाई भत्ता (38%)                      21,622 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%)                19,346 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       21,622-19,346 = 2260 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा                       2260 X12= 27,120 रुपये

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    18,000 रुपये 
2. नया महंगाई भत्ता (38 %)                    6840 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%)                6120 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       6840-6120 = 1080 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा                        720X12=  8640 रुपये

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें