कोरोना के मामलों में गिरावट जारी, 24 घंटे में 8,586 नए केस, 42 की मौत
File Photo


नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 8,586 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 9,680 है। जबकि इससे 42 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 37 लाख 33 हजार 624 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.59 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 96 हजार 506 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.19 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.91 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 31 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।


देश में  210 करोड़ 31 लाख से अधिक कोलगा टीका 
देश में अबतक 210 करोड़ 31 लाख से अधिक कोरोनारोधी टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 29 लाख 25 हजार टीके लगाए गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोनारोधी टीके की कुल 200.11 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गई है। इसमें से राज्यों के पास अब भी टीके की 6.32 करोड़ खुराक मौजूद है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?..

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ... ...