मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक बने चार पुलिस कर्मियों को थानाध्यक्ष ने स्टार लगाकर दी बधाई
इसके बाद उपनिरीक्षक राम प्रेम कनौजिया का 53वां जन्मदिन केक काट कर धूमधाम के साथ मनाया गया।


शिवगढ़, रायबरेली : थाना अध्यक्ष द्वारा मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए पुलिस कर्मियों को स्टार लगाकर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। गौरतलब हो कि शिवगढ़ थाने में तैनात रहे  राम प्रेम कनौजिया, बालक राम, राकेश मिश्रा व डायल 112 के मुख्य आरक्षी प्रदीप वैश्य मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अरूणेश कुमार गुप्ता ने उपनिरीक्षकों के कंधों पर स्टार लगाकर बधाई दी। 

इसके बाद उपनिरीक्षक राम प्रेम कनौजिया का 53वां जन्मदिन केक काट कर धूमधाम के साथ मनाया गया। उपनिरीक्षक राम प्रेम कनौजिया को पुलिसकर्मियों ने केक खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तरदायित्व के अनुरूप अपनी दक्षता व निष्ठा का पूर्ण ईमानदारी से उपयोग करते हुए कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार, उपनिरीक्षक पंचम लाल, उप निरीक्षक अरशद नदीम, मुख्य आरक्षी ज्ञान सिंह यादव आरक्षी श्रीप्रकाश, राहुल सिंह, अनिल यादव, महिला आरक्षी नीतू माथुर, सरिता गौतम, सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सोते रहे स्टेशन मास्टर, सिग्नल नहीं मिलने की वजह से प्लेटफार्म पर आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन, ड्राइवर के हॉर्न का भी हुआ असर

सोते रहे स्टेशन मास्टर, सिग्नल नहीं मिलने की वजह से प्लेटफार्म पर आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन, ड्राइवर के हॉर्न का भी हुआ असर ..

उत्तर प्रदेश के इटावा में स्टेशन मास्टर की नींद के चलते एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आधे घंटे ... ...

गोमाता की रक्षा के लिए जान भी दे देंगे, किन्तु बाल भी बांका नहीं होने देंगे : CM योगी

गोमाता की रक्षा के लिए जान भी दे देंगे, किन्तु बाल भी बांका नहीं होने देंगे : CM योगी..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं के बीजेपी प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य के समर्थन ... ...