निकाय चुनाव : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक
बैठक में मौजूद यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह


लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को कहा कि नगर निकाय चुनाव की हमारी तैयारी पूरी है। जल्द ही पार्टी के प्रत्याशियों के नामों ऐलान किया जाएगा। प्रदेश पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक में निकाय चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की।

प्रदेश कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। वह कहीं आम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण करते हैं और कहीं कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करते हैं लेकिन जनता उन्हें भली भांति जानती है। जनता समाजवादी पार्टी के बहकावे में आने वाली नहीं है। निकाय चुनाव में पार्टी की प्रचण्ड जीत होगी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन ने भाजपा के सभी प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक कर नगर निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक में भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत अन्य प्रदेश महामंत्रियों में अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, गोविन्द नारायण शुक्ला, सुभाष यदुवंश, संजय राय, राम प्रताप सिंह चौहान और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह उपस्थित रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें