Karnataka : जगदीश शेट्टार को पार्टी ने नहीं दिया है टिकट
जगदीश शेट्टार


कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही प्रदेश की सियासत में नेताओं को टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी की खबरे सामने आ रही है। इस बीच जगदीश शेट्टार को लेकर पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने पार्टी और विधायक के पद से इस्तीफा देने की घोषणा के बाद खुद को पार्टी के ऊपर चुना है।

BJP ने शेट्टार को दिए कई ऑफर

BJP सूत्रों ने एएनआई को बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जगदीश शेट्टार से लगातार बात की गई। उन्होंने कहा कि इतने प्रयास के बावजूद शेट्टार ने पार्टी के ऊपर खुद को चुना है। पार्टी सूत्रों ने आगे बताया कि जगदीश शेट्टार को कई विकल्प भी दिए गए थे। जिसमें परिवार के किसी सदस्य को टिकट देने का वादा भी शामिल था। साथ ही उन्हें गवर्नर या संगठन में बड़ी भूमिका का विकल्प भी दिया गया था।

जगदीश शेट्टार को पार्टी ने नहीं दिया है टिकट

शनिवार को अपने इस्तीफे की घोषणा के बाद जगदीश शेट्टार ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है और इसलिए उन्हें टिकट नहीं दिया गया है। शेट्टार ने एएनआई से कहा मेरे खिलाफ साजिश है, इस्तीफा देने के बाद सब कुछ बता दूंगा। जगदीश शेट्टार ने कहा मैं एक विधायक के रूप में अपना इस्तीफा देने जा रहा हूं और मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दूंगा। बाद में मैं आगे की कार्रवाई तय करूंगा, चाहे मुझे स्वतंत्र रूप से या किसी पार्टी के साथ चुनाव लड़ना पड़े।

जगदीश शेट्टार ने जताई थी नाराजगी

इससे पहले केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रह्लाद जोशी और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के साथ बैठक की थी। इस दौरान जगदीश शेट्टार ने दावा किया था कि पार्टी आलाकमान ने उन्हें विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के लिए सलाह दी थी। जिसके बाद उन्होंने पार्टी को लेकर नाराजगी जताई।
बता दें कि भाजपा की उम्मीदवारों की सूची से बाहर होने के बाद शेट्टार ने पार्टी के लिए अल्टीमेटम जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि अगर उन्हें अपने पसंदीदा क्षेत्र से टिकट नहीं दिया गया तो वह अपने भविष्य की राजनीति पर विचार करेंगे। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होंगे, जबकि मतगणना 13 मई को होगी।


अधिक देश की खबरें

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?..

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ... ...