ईद के मौके पर कुछ लेटेस्ट डिजाइन से लगाएं मेहंदी
मेहंदी डिजाइन


खासतौर पर किसी त्योहार या कोई फंक्शन आदि में मेहंदी लगाने का अपना अलग ही मजा है। करीब एक महीने तक चलने वाले रमजान के पाक महीने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद का चांद नजर आने के बाद इसका जश्न मनाया जाता है।

ऐसे में लोग इस त्योहार की त्योहार की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस खास मौके के लिए आउटफिट्स से लेकर मेकअप और जूलरी तक लोग सभी का खास इंतेजाम करते हैं। ईद के मौके पर मेहंदी लगाने का भी अपना अलग क्रेज होता है। अगर आप भी इस ईद अपने हाथों में मेहंदी रचाना चाहती हैं, तो हम आपको बता रहे हैं मेहंदी की कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स के बारे में, जो आपके इस त्योहार में चार चांद लगा देंगी।

जाल मेहंदी डिजाइन



कई लोगों को भरे हाथ वाली मेहंदी काफी पसंद होती है। लेकिन अगर समय की कमी की वजह से आप किसी ऐसी मेहंजी डिजाइन की तलाश में हैं, जो कम समय में आपके हाथों को भरा हुआ लुक दे, तो इसके लिए जाल वाली मेहंदी डिजाइन बढ़िया विकल्प होगी। आप इस मेहंदी को हाथों के आगे और पीछे दोनों तरफ लगा सकते हैं।

जूलरी मेहंदी डिजाइन




इन दिनों जूलरी डिजाइन वाली मेहंदी काफी ट्रेंड में है। लगाने में बेहद आसान यह मेहंदी आपके हाथों को काफी स्टाइलिश लुक देगी। आप अपनी पसंद के मुताबिक किसी भी तरह की जूलरी वाली मेहंदी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन कई सारी डिजाइन्स मिल जाएंगी।

बेल मेहंदी डिजाइन



बेल मेहंदी सबसे कॉमन डिजाइन होती है। आप अपनी पसंद के मुताबिक सिंगल, डबल या फिर मोटी-पतली किसी भी तरह की बेल मेहंदी लगा सकते हैं। यह मेहंदी लगाने में बेहद आसान होती है। इसके लिए आपको बस कर्वी लाइन्स बनानी होंगी और फिर फूल-पत्तियां बनाकर आप अपनी मेहंदी कंप्लीट कर सकते हैं।

बेंगल मेहंदी डिजाइन


बेंगल मेहंदी डिजाइन भी इस दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। मेहंदी की यह डिजाइन आपको हाथों की पूरा कवर करती है, जिससे आपके हाथ भरे हुए नजर आते हैं। साथ ही इसे लगाने से आपके हाथ ऐसे नजर आते हैं, जैसे कि आपने कंगन पहने हो। अगर आप ट्रेडिशनल लुक कैरी कर रही हैं, तो बेंगल मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट होगी।


अधिक जरा हटके की खबरें