गर्मियों के मौसम में कब्ज से हैं परेशान तो करें ये काम तुरंत होगा आराम
फाइल फोटो


अगर आपका पेट आसानी से साफ हो जाता है, तो इसका मतलब पाचन दुरुस्त है। खराब पाचन की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त फूड्स शामिल करें, जो आपके हाजमा को ठीक करने में मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए किन फूड्स को डाइट में शामिल करें।

ओट्स

ओट्स घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, जो मल को नरम करने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं। घुलनशील फाइबर एक प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है, जो आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

मसूर की दाल

मसूर में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं। जो मल त्याग को आसान बनाते हैं। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए मसूर की दाल काफी फायदेमंद है।

चिया सीड्स

चिया सीड्स में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर आंतों की सूजन को कम करने में मदद करता है। पाचन को स्वस्थ रखने के लिए आप चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं।

ब्रोकली

ब्रोकली फाइबर से भरपूर होता है। इसमें मौजूद अघुलनशील फाइबर कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें मौजूद सल्फोराफेन भी आंत की सूजन को कम करता है।

सेब

सेब घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो आंतों  के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता हैं। इनमें मौजूज पेक्टिन एक प्रकार का घुलनशील फाइबर है, जो मल को नरम करने के साथ कब्ज से राहत दिलाता है।

शकरकंद

शकरकंद फाइबर का समृद्ध स्रोत है। इसमें मौजूद अघुलनशील फाइबर मल त्याग को सुधार करने में सहायता करता है।


अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें