सीएम योगी ने गन्ना उत्पादन प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए प्रमाण पत्र, बोले-उप्र का गन्ना पूरी दुनिया में पहुंचा रहा मिठास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गन्ना विकास के अंतर्गत राज्य गन्ना उत्पादन प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 20 सहकारी गन्ना एवं चीनी मिल सोसायटियों के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गन्ना उत्तर प्रदेश की मिठास को पूरी दुनिया के अंदर पहुंचाता है।


 पिछले छह वर्ष की गन्ना विभाग के पास अनेक उपलब्धियां उनके पास है। सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन में भी बदल गया और चीनी मिल ही नहीं सबसे ज्यादा एथेनाल ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा यूनिट वाला राज्य भी आज उत्तर प्रदेश है। यह इस क्षेत्र में किए गए कार्य (रिफार्म) के परिणाम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को छह वर्ष पहले पर्ची के लिए परेशान होना पड़ता था। पर्ची की चोरी, घटतौली के लिए जाना जाता था। कोई चीनी मिल ऐसी नहीं थी कि वहां किसान आंदोलन न होते रहे हों। अंत में चीनी मिल बंद होने के कारण गन्ना किसानों को आग लगाना पड़ता था। किसान परेशान होता था, गन्ना भेजने के बाद पैसे का भुगतान नहीं होता था। वर्षों-वर्षों तक गन्ना मूल्य बकाया रहता था। लेकिन छह वर्ष में सबसे पहले प्रधानमंत्री का आभारी हूं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश और देश के गन्ना किसानों के बारे में बहुत सकारात्मक भाव के साथ उस प्रकार के कार्यक्रम लागू करवाए।

मिशन मोड में किया गया गन्ना किसानों का भुगतान
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उप्र में 2017 में हमारी सरकार आई और 2010 से लेकर 2017 के बीच का गन्ना मूल्य बाकी था। इसे मिशन मोड के तहत खत्म करने का निर्णय लिया गया। गन्ना मूल्य का भुगतान करते-करते हम आगे बढ़ें। चीनी मिल मालिक भी हमारे पास आए। चीनी मिलों की समस्याओं का समाधान भी हमने किया। पर्ची की चोरी और घटतौली से मुक्त कराया। चीनी मिल मालिकों से गन्ना किसानों के लिए संवाद कर सकारात्मक भाव पैदा किया।

इन्हें किया गया सम्मानित
उत्कृष्ट गन्ना उत्पादन करने पर बागपत के चरण सिंह व राजेन्द्री देवी, जगदीश प्रसाद ग्राम पिंडारी जिला बरेली को सम्मानित किया। लखीमपुर से रामपाल, अचल कुमार मिश्रा, देविश आर्य, महिला स्वयंसेवा सहायता समूह पूजा चौहान, कु0 कुसुम, कु0 पूनम पाली, मधु, रंजीत कौर, वेदप्रकाश, अजीत कुमार सिंह, मनोज कुमार, अरविन्द कुमार, संजीव कुमार, जितेन्द्र कुमार, आरके गंगवार, संजय शर्मा, शईम अंसार, योगेन्द्र सिंह, पीके सिंह, सुधीर कुमार, गुलजीत सिंह, आदेश परमाल, सुभाष चन्द्र, सत्यप्रकाश, मुन्ना लाल, कुलवंत सिंह, नरीज कुमार, सतपाल सिंह, सचिन, बाग सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें