फिल्म एनिमल का प्री-टीजर हुआ रिलीज, झुंड के साथ लड़ाई करते दिखे एक्टर
फाइल फोटो


बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर  की आने वाली फिल्म एनिमल का प्री-टीजर वीडियो मेकर्स ने रविवार को साझा किया है। 

रणबीर का दिखा खूंखार अंदाज

50 सेकेंड के इस टीजर में रणबीर कपूर का खूंखार नजर नजर आ रहा है। टीजर की शुरुआत रणबीर एक झुंड के साथ लड़ाई करते नजर आ रहे है। प्री-टीजर वीडियो में रणबीर कपूर लंबे बाल, घनी दाढ़ी, चेहरे पर चोट के निशान भी नजर आ रहे है।

टीजर देख फैंस हुए एक्साइटेड

एनिमल का टीजर देख फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। फैंस इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और वो एक्टर का खतरनाक अवतार देखकर काफी शॉक्ड हैं। एक फैन ने लिखा-  बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने आ रहा है रणबीर। दूसरे फैन ने लिखा, ‘मास्टरपीस बनी है। तीसरे ने लिखा, ‘रणबीर कपूर वो इंसान हैं, जिनका जन्म इतिहास रचने के लिए हुआ है।

रश्मिका  संग जमेगी रणबीर की जोड़ी

यह फिल्म रणदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं, जिसमें 'पुष्पा' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। इनके अलावा फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी होंगे। इससे पहले फिल्म की शूटिंग गुड़गांव के पटौदी हाउस में हुई थी। जहां से अनिल कपूर और का लुक लीक हुआ था। 

पत्नी के किरदार में नजर आएंगी रश्मिका

अनिल कपूर उनके पिता का किरदार निभाएंगे। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रणबीर निगेटिव रोल में होंगे, जिसमें कई सारे ग्रे शेड्स होंगे। एक्टर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द डायरेक्टर लव रंजन की एक फिल्म में नजर आएंगे जिसमे उनके साथ श्रद्धा कपूर होंगी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा।


अधिक मनोरंजन की खबरें