पीएम मोदी की अगुवाई में अगले साल 2024 लोकसभा चुनाव में फिर बनेगी भाजपा की सरकार : केशव मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बुधवार को महराजगंज पहुंचे। उनके दौरे ने महराजगंज की फिजाओं में चुनावी रंग घोल दिया है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया और विपक्षी दलों पर खूब चुटकी ली।डिप्टी सीएम ने कोल्हुई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों से भी जनता को अवगत कराया। 

उन्होंने कहा, मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से हर गरीब, किसान, जवान, आम आदमी और समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। पीएम मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे हर आदमी के दिल में बसते हैं और इसी आधार पर जनता पीएम मोदी की अगुवाई में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर से सत्ता में पहुंचायेगी। 

केशव प्रसाद मौर्या ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा सपा अब समाप्त पार्टी बन गई है। सपा एक डूबता जहाज और अस्त होता सूरज है। उन्होंने कहा भाजपा और पीएम मोदी लोगों के मन में बसते हैं। जनता अगले आम चुनाव में विपक्षी दलों को धूल चटायेगी और फिर एक बार कमल का फूल खिलायेगी। पहुंचने पर स्थानीय नेताओं, विधायकों, सांसदों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का  स्वागत किया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें