अपर लिप्स पर बालों की ग्रोथ को नेचुरली कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
फाइल फोटो


अपर लिप्स से बाल हटाना काफी चैलेंजिंग टास्क होता है। महिलाएं अक्सर इसे लेके कॉन्शियस भी रहती हैं और कोशिश करती हैं कि अपर लिप्स की ग्रोथ बढ़ने से पहले वे इसे हटा दें। इसके लिए हर महिला का तकनीक अलग-अलग हो सकता है। कुछ लेजर ट्रीटमेंट की मदद से हमेशा के लिए इससे छुटकारा पा लेती हैं, तो कुछ थ्रेडिंग और फिंगर वैक्सिंग के लिए पार्लर के चक्कर काटती रहती हैं।

अपर लिप्स 

कई नेचुरल रेमेडीज हैं जो अपल लिप्स पर बालों की ग्रोथ को कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, यहां ध्यान रखना महत्वपूर्ण हो जाता है कि ये उपाय परमानेंट रिजल्ट नहीं दे सकते हैं और बालों को पूरी तरह से नहीं हटा सकते, लेकिन इनसे बालों की थिकनेस कम करने और ग्रोथ को धीमा करने में काफी मदद मिल सकती है।

अपर लिप्स पर बालों की ग्रोथ को नेचुरली कम करने का  टिप्स:


हल्दी और दूध का पेस्ट: हल्दी और दूध का एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करने के लिए पर्याप्त मात्रा में दूध के साथ 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अपर लिप्स पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। गर्म पानी के साथ धोएं। बालों के विकास को धीमा करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।

चीनी और नींबू का वैक्स: 2 बड़े चम्मच चीनी, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और 1 बड़ा चम्मच पानी मिलाकर घर पर ही वैक्स तैयार करें। इस मिश्रण को तब तक गर्म करें जब तक यह एक चिपचिपा पेस्ट न बन जाए। इसे थोड़ा ठंडा होने दें, फिर इसे एक स्पैटुला या अपनी उंगलियों की मदद से ऊपरी होंठ पर लगाएं। वैक्स के ऊपर एक कपड़े की स्ट्रिप रखें और इसे मजबूती से दबाएं। अब बालों की ग्रोथ के विपरीत दिशा में इस पट्टी को झटके से खींचें। यह स्टेप समय के साथ बालों की ग्रोथ को कम करने में मदद करती है।

पपीता और हल्दी मास्क: कच्चे पपीते को ब्लेंड करें और इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। मिश्रण को अपने ऊपरी होंठ पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। गर्म पानी के साथ धोएं। पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है, जो बालों की ग्रोथ को रोकने में मदद कर सकता है।

चने के आटे का मास्क: 2 बड़े चम्मच चने का आटा, 1 बड़ा चम्मच दूध और एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को अपने अपर लिप्स पर लगाएं और इसे पूरी तरह से सूखने दें। हेयर ग्रोथ के विपरीत दिशा में इसे गीली उंगलियों से धीरे-धीरे रगड़ें। यह उपाय त्वचा को एक्सफोलिएट करने और बालों के विकास को कम करने में मदद कर सकता है।


अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें