यूपी : व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में महोबा के तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार बर्खास्त
आईपीएस मणिलाल पाटीदार


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में जेल में बंद आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर बड़ी कार्रवाई की गई है दरअसल, आईपीएस मणिलाल पाटीदार को भारतीय पुलिस सेवा से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बर्खास्त कर दियाइसके अलावा पाटीदार का नाम यूपी पुलिस की वेबसाइट से भी हटा दिया गया है आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर ये कार्रवाई राज्य सरकार की सिफारिश के बाद शनिवार को केंद्र सरकार ने की है।


बता दें कि महोबा के तत्कालीन एसपी रहे मणिलाल पाटीदार पर व्यापारी ने उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये थे। इस संबंध में सात या आठ दिसम्बर 2020 को एक वीडियो भी सार्वजनिक हुआ था। इसी के दो दिन बाद व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने पाटीदार सहित तीन अन्य के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया था।

शासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल गठित की थी। जांच में वे और अन्य पुलिसकर्मी दोषी पाए थे। इस मामले में थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला सहित चार सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया, जबकि आईपीएस मणिलाल पाटीदार फरार थे। उनकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कोर्ट के आदेश पर राजस्थान में उनकी संपत्ति भी कुर्क कर ली गई थी। दो साल तक फरार रहने के बाद पाटीदार ने 15 अक्टूबर 2022 को लखनऊ की अदालत में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद से ही वह जेल में ही था।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें