आप सब्जियों से बना सकते हैं फेस पैक जानें-   उपाय
फाइल फोटो


सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इनमें विटामिन, प्रोटीन और कई मिनरल्स होते हैं, जो हमें कई रोगों से बचाते है। ये शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती हैं, इन सब्जियों को खाने से सेहत के साथ स्किन भी ग्लो करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जिनका फेस पैक चेहरे पर अप्लाई कर त्वचा को चमकदार बना सकते हैं। 

आलू का फेस पैक

आलू त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। इसके लिए आप आलू और शहद का बना फेस पैक चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में आलू का रस लें, इसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें। यह फेस पैक त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।

खीरे का फेस मास्क

खीरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। यह चेहरे की मुंहासे को कम करने में काफी कारगर है। खीरा का पैक लगाने से स्किन पोर्स टाइट हो जाते हैं। इसका फेस पैक बनाने के लिए खीरे को छिलकर कद्दूकस कर लें। इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं, अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं, करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

चुकंदर का पैक

चुकंदर में विटामिन-सी, प्रोटीन, फैट और डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं, जो सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आप इसका इस्तेमाल निखरी और बेदाग त्वचा के लिए कर सकते हैं। यह डार्क सर्कल्स और झुर्रियों से भी राहत दिलाता है। इससे फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को धो लें और इसे टुकड़ों में काट लें। इसे मिक्सी में पीस लें, अब इसमें गुलाब जल और दही मिक्स करें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें।


अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें