मध्य प्रदेश के भोपाल में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ केस दर्ज, सीधी पेशाब कांड का वीडियो हुआ वायरल
फाइल फोटो


मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुए पेशाब कांड पर विवाद थम नहीं रहा है। राजधानी भोपाल के एक थाने में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। नेहा सिंह राठौर ने पेशाब कांड को लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। भोपाल के हबीबगंज थाना पुलिस ने नेहा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट कर बताया कि उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि पेशाब कांड की आलोचना करने पर मेरे खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

नेहा सिंह के किस ट्वीट पर हुआ बवाल

सीधी पेशाब कांड को लेकर नेहा सिंह ने एक ट्वीट किया था। नेहा सिंह के ट्वीट पर विवाद होने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ट्वीट में आरएसएस की ड्रेस पहने एक शख्स को सामने बैठे दूसरे शख्स पर पेशाब करता दिखाया गया है।

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर FIR

इसी बीच, भोपाल के कमला नगर थाना के एसएचओ अनिल बाजपेयी ने बताया कि इस मामले में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले एक ट्विटर यूजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने पेशाब कांड के वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर भारत का नक्शा और राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया था।


अधिक देश की खबरें

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?..

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ... ...