पटना में भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज : एक नेता के मरने की खबर
फाइल फोटो


पटना : बिहार में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार का हर तरीके से विरोध कर रही है। इसी कड़ी में अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए भाजपा नेता प्रदेश भर में कार्यरत शिक्षकों के हित में आवाज बुलंद करते हुए आंदोलन कर रहे हैं। आज भाजपा की बिहार इकाई ने शिक्षकों की समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए पटना में विधानसभा तक मार्च करने का कार्यक्रम आयोजित किया था। भाजपा के जुलूस पर पटना पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार भारतीय जनता पार्टी बिहार के स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग कर रही है ।इसी माँग को लेकर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता विधानसभा के लिए मार्च पर निकले थे । डाकबंगला चौराहा पर  तैनात पटना पुलिस ने पहले भाजपा नेताओं को रोका और पीछे हटने को कहा। भाजपा नेता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

पुलिसकर्मी  नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस ने वाटर कैनन का भी प्रयोग किया है। इस दौरान भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेता चोटिल हो गए। 

सूचना मिल रही है कि भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पटना पुलिस पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में दर्जनों विधायक और सांसद घायल हो गए। यह भी सूचना है कि इसमें एक भाजपा नेता की मौत हो गई है। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि लाठीचार्ज के दौरान जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने अबतक भाजपा नेता की मौत की पुष्टि नहीं की है।

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने बिहा सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि सरकार आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यह अन्याय है। वहीं पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पटना पुलिस ने महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। हमलोग शांतिपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहे थे इतने में पुलिसकर्मी लाठी बरसाने लगे। भाजपा के आंदोलन से बिहार सरकार डर गई है


अधिक देश की खबरें

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?..

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ... ...