निषाद पार्टी अपने सिंबल पर लड़ेगी 2024 का लोकसभा चुनाव: संजय निषाद
मीडिया से बात करते संजय निषाद


लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि हम अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा , भाजपा 2019 के चुनाव में जिन सीटों पर हारी थी वो सभी हमें दे दे। हम उन्हें जीतकर देंगे। निषाद पार्टी की 37 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। 

डॉ. संजय निषाद मंगलवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की। निषाद पार्टी उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों में भी विस्तार कर रही है जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और भविष्य में पार्टी दूसरे राज्यों में भी चुनाव लड़ेगी। 

उन्होंने बताया कि बीते दिन वह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर थे। वहां पार्टी के विस्तार को लेकर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। निषाद पार्टी द्वारा आयोजित केवट सम्मेलन में शिरकत की। छत्तीसगढ़ में मछुआ समाज कांग्रेस सरकार से प्रताडि़त है। प्रदेश सरकार दमनकारी नीतियों से प्रदेश के मछुआ समाज को प्रताडि़त कर रही है जिसका जवाब मछुआ समाज विधानसभा चुनाव में देगा।  छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ से भाजपा मुख्यालय रायपुर में मुलाकात की। निषाद पार्टी ने भाजपा छत्तीसगढ़ को मंशा स्पष्ट कर दी है कि चुनाव में निषाद पार्टी गठबंधन के में चुनाव लड़ना चाहती है। 
डॉ. संजय निषाद ने बताया कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की समाजवादी पार्टी पोषित माफियाओं से संपत्ति को मुक्त करवाकर उनकी माता के नाम की जाए। फूलन देवी मछुआ समाज की ही नहीं विश्व की महिलाओं के लिए आदर्श रही हैं। उन्होंने समाज को जागरुक करने के लिए अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोला और महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

पुलिस ने शिवपाल यादव को बदायूं से निकाला बाहर, आखिर क्यों वोटिंग से पहले उठाया गया ये कदम ?

पुलिस ने शिवपाल यादव को बदायूं से निकाला बाहर, आखिर क्यों वोटिंग से पहले उठाया गया ये कदम ? ..

उत्‍तर प्रदेश में तीसरे चरण की वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव को ... ...