अगर आप भी करते हैं ज्यादा शहद का सेवन तो जाएं सतर्क
फाइल फोटो


अधिक मात्रा में शहद खाने से पाचन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा भी आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं, जरूरत से ज्यादा शहद खाने के क्या नुकसान हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक 

शहद में चीनी और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप जरूरत से ज्यादा शहद खाते हैं, तो इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अधिक मात्रा में शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।

लो ब्लड प्रेशर की समस्या

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए शहद काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अधिक मात्रा में लेने पर यह आपको लो ब्लड प्रेशर के खतरे में भी डाल सकता है।

पेट संबंधी समस्या

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो आप अपनी डाइट कम ही मात्रा में शहद शामिल करें। अधिक मात्रा में शहद खाने से आप पाचन संबंधी समस्या जैसे दस्त से परेशान हो सकते हैं।

वजन बढ़ सकता है

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो खाने में शहद की मात्रा को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। इसमें मौजूद कैलौरी, चीनी और कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में पायी जाती है। जिससे आपका वजन बढ़ सकता है।

दांतों में सड़न की समस्या

शहद में चीनी की अधिक मात्रा होती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा शहद खाते हैं, तो इससे आपको दांतों से संबंधित समस्या हो सकती है। यह दांतों की सड़न को बढ़ावा दे सकता है।



अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें