नई दिल्ली : भारत के लिए आज खुशी का दिन है. भारत ने आज चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग कर ली है. इसके साथ ही चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है. गौरतलब है आज सुबह से ही देशभर में दुआओं का दौर चल रहा है और 140 करोड़ लोगों के आशीर्वाद से भारत ने इतिहास रच दिया है.
बता दें कि इसरो के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिकों की चार साल की मेहनत आज सफल हो गई है. अब चांद भी भारत की मुठ्ठी में हैं. इसरो इस सफल कदम को आज दुनिया सलाम कर रही है. दुनियाभर के देश आज भारत को बधाई दे रहे, शुभकामनाएं दे रहे हैं.
अब बच्चे सिर्फ चंदा मामा नहीं बुलाएंगे. चांद की तरफ देख कर अपने भविष्य के सपने को पूरा करेंगे. करवा चौथ की छन्नी से सिर्फ चांद नहीं बल्कि देश की बुलंदी भी दिखेगी. भारत का नाम अब दुनिया के उन चार देशों में जुड़ गया है, जो सॉफ्ट लैंडिंग में एक्सपर्ट हैं.