सुपरनेचुरल हॉरर फ्रेंचाइजी नन का दूसरा भाग द नन सात सितम्बर को अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में होगा रिलीज
फाइल फोटो


हॉलीवुड फिल्मों के चाहने वालों की तादाद बढ़ने के साथ देश में इनकी रिलीज में भी तेजी आयी है। लगभग हर बड़ी हॉलीवुड फिल्म भारत में भी रिलीज की जाती है। कई बार तो अमेरिका में रिलीज से पहले यहां सिनेमाघरों में आ जाती हैं।

सितंबर में भी यह सिलसिला जारी है और कई महत्वपूर्ण हॉलीवुड फिल्में और फ्रेंचाइजी रिलीज होने जा रही हैं। इनमें बायोपिक, एक्शन, हॉरर, ड्रामा, हर तरह के जॉनर की फिल्में शामिल हैं।

गोल्डा

एक सितम्बर को रिलीज हो रही गोल्डा इजरायली प्रधानमंत्री गोल्डा मियर की बायोपिक है। हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेलेन मिरेन ने गोल्डा का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी 1973 में हुए योम किप्पूर युद्ध के 19 दिनों में दिखायी गयी है, जब गोल्डा को अपनी लीडरशिप का सबसे मुश्किल वक्त देखना पड़ा था और कुछ कड़े फैसले लेने पड़े थे। 

द इक्वेलाइजर 3

Equalizer Franchise की तीसरी फिल्म पहली सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डेंजिल वाशिंगटन एक्स स्पाइ रॉबर्ट मैककॉल के किरदार में नजर आएंगे। एंटनी फुकुआ निर्देशित इक्वेलाइजर में डेंजिल एक ऐसे किरदार में नजर आते हैं, जो दूसरों को बचाने के लिए माफिया से टकरा जाता है।

म्यूटेंट मेहम 

निन्जा टर्टल्स के एक्शन से भरपूर एनिमेशन फिल्म पहली सितम्बर को अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में रिलीज हो रही है। इस बार निन्जा टर्टल्स न्यूयॉर्क के लोगों का दिल जीतने के लिए कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिससे वो हीरो बन जाएं। इसी क्रम में वो रहस्यमयी क्राइम सिंडिकेट को खत्म करने निकलते हैं। इसमें उनकी मदद एप्रिल ओ नील करता है।

द नन 2

सुपरनेचुरल हॉरर फ्रेंचाइजी नन का दूसरा भाग द नन सात सितम्बर को अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगा। द कॉन्ज्युरिंग यूनिवर्स की इस फिल्म का निर्देशन माइकल शॉवेस ने किया है।




अधिक मनोरंजन की खबरें