चलिए जानते हैं, किन-किन राशियों को शनि वक्री से मिलेगा लाभ
फाइल फोटो


ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक निर्धारित अवधि के लिए वक्री यानी उल्टी चाल चलते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि न्याय देवता शनि 4 नवंबर तक कुंभ राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। इससे सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों को इस अवधि में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए शनि की वक्र दृष्टि शुभ साबित होगी। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों को शनि वक्री से मिलेगा लाभ?

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि वक्री शुभ साबित होगी। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। इसके साथ व्यापार क्षेत्र में भी बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और इस दौरान जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की व्रत दृष्टि से लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दौरान पदोन्नति या कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आर्थिक समस्या दूर होने की संभावना अधिक है। इसके साथ कार्य क्षेत्र में जातक को बड़े अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इसके साथ आय के भी नए स्रोत प्राप्त कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को शनि की वक्र दृष्टि से सकारात्मक फल प्राप्त होगा। इस अवधि में कार्यक्षेत्र में नई सफलताएं मिल सकती हैं। साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस अवधि में कार्यस्थल पर जातकों को सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और कई प्रकार की समस्याएं दूर हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।


अधिक धर्म कर्म की खबरें