चलिए जानते हैं इस फल के अनगिनत फायदे
फाइल फोटो


आलूबुखारा डायट्री फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाता है। यह पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, साथ ही यह फल स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी कम करता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, आलूबुखारे के ढेरों फायदे।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद

आलूबुखारे में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। जो हाई बीपी को कंट्रोल करता है। यह सोडियम को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो इस फल को जरूर खाएं।

कब्ज से राहत दिलाने में कारगर

जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए आलूबुखारा रामबाण इलाज है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो आपके पाचन को बढ़ावा देता है। पेट से जुड़ी समस्या को कम करने के लिए यह फल कारगर साबित हो सकता है।

याददाश्त बढ़ाता है

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आलूबुखारा खाने से दिमाग तेज होता है। आप इसे नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। यह आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

आलूबुखारा हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जाता है। इसे खाने से महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद मिलती है। अगर आप इस फल का रोजाना सेवन करें, तो इस बीमारी से बच सकते हैं।

स्किन के लिए गुणकारी

आलूबुखारे में विटामिन और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी कोलेजन को बढ़ावा देने में सहायक है। यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।


अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें