दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जगदलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए किया ये बड़ा ऐलान
फाइल फोटो


अब भोपाल में होने वाली I.N.D.I.A गठबंधन की रैली को लेकर नया अपडेट आया है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने आज बताया कि गठबंधन की रैली अब रद्द हो गई है। हालांकि, रैली के रद्द होने का कारण अभी सामने नहीं आया है। 

केजरीवाल ने जवानों को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि इन वीर जवानों की आत्मा को शांति मिले और भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। इस जनसभा में अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपस्थित रहे।

बता दें कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी सहित तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है।

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A

इसी बीच केजरीवाल ने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A का जिक्र करते हुए कहा कि देश की 28 पार्टियों ने मिलकर I.N.D.I.A नामक गठबंधन बनाया। ऐसे में भाजपा वाले बौखलाकर भारत का नाम बदलने की बात करने लगे और कहने लगे कि अब इंडिया नहीं बोलेंगे। क्या आपके पिताजी का इंडिया है? 140 करोड़ लोगों का इंडिया है। इंडिया, भारत और हिंदुस्तान हमारे दिल में बसता है। आप किन-किन लोगों के दिल से इंडिया निकालेंगे।

केजरीवाल ने जनसभा में 'भारत माता की जय' के जमकर नारे लगवाएं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साल तक डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया इत्यादि प्रोगाम चलाते थे। भाजपा इंडिया को लेकर प्रोगाम चलाती थी, लेकिन विपक्षी दलों ने I.N.D.I.A नाम क्या रख लिया। यह लोग नाम बदलने की बात करने लगे। उन्होंने कहा,कल अगर हम लोग अपना नाम भारत रख लेंगे तो क्या आप 'भारत' का नाम भी बदल देंगे।

दिल्ली की जनता ने दिया AAP को मौका

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग पहले बहुत दुखी थे। दोनों पार्टियों ने आपस में सेटिंग कर रखी थी, पांच-पांच साल सत्ता में रहने की। दिल्ली के लोगों ने दोनों पार्टियों का बेड़ागर्क करने का मन बना लिया। दोनों पार्टियों को हटाकर दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया। हमने लोगों के स्कूल बनवाएं, अस्पताल बनवाएं, रोजगार का इंतजाम किया, बिजली फ्री कर दी। जिसकी बदौलत तीन बार हमें मौका दिया।


अधिक देश की खबरें