विषय: बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा
फाइल फोटो


हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भारत माता के वीर सपूतों को दिन-रात हमारी सुरक्षा करने हेतु उन्हें आभार व्यक्त करने उपलक्ष्य पर कार्यक्रम किया गया । और 70 पुलिसकर्मी + 50 पत्रकार और समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। दिनांक 27 सितंबर 2023 को रिजर्व पुलिस लाइन के संगोष्ठी हॉल में बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा "स्वर्ण कर्मयोगी सम्मान समारोह 2023- पुलिस सम्मान समारोह सीज़न 2" आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूप में ऊ प्र के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी को धर्मपत्नी श्रीमती नम्रता पाठक जी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री  अपर्णा यादव बिष्ट, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी व एमएलसी मुकेश शर्मा जी  उपस्थित रहीं जिन्होंने 121 पुलिस कर्मी, पत्रकार व समाज सेवियों को शॉल, मोमेंटो, माला और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। 





साथ ही,  संतोष श्रीवास्तव , साधना जग्गी  शैलेंद्र कुमार अटल , कुलदीप सिंह एम ए साहिल जी, चिरंजीवी सिन्हा अजय त्रिपाठी मुन्ना , डॉ सुलतान शाकिर हाशमी, पद्मश्री सम्मानित विद्या बिंदु  अज़ीज़ सिद्दीकी, डॉ आदर्श त्रिपाठी भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रूप में उपस्थित रहे। 

इस कार्यक्रम का आयोजन बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक/अध्यक्षा डॉ. रूबी राज सिन्हा व महासचिव ई. प्रशांत प्रवीण सिन्हा ने किया और कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व एडवोकेट रिची सिन्हा और आशुतोष मौर्य ने किया। मंच संचालन एंकर विजय कुमार गुप्ता जी और एंजेल प्रवीण ने किया। 

कार्यक्रम में परवेज़ अख्तर, अब्दुल वाहिद, जयंती शुक्ला, वंदना साहू, प्रभज्योत कौर, प्रतिभा बालियान, अनिता वर्मा, एन आलम,अमित सक्सेना, अनूप बी मिश्रा, अरशद मुरुत्जा वारसी, रामजी मिश्र,  जमील मालिक, मोहम्मद इमरान, दिव्या आनंद, वंदना गुप्ता व अन्य को मोमेंटो,शॉल और माला देकर बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सम्मानित भी किया गया।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें