अस्थमा के मरीजों के लिए यह जूस हैं बहुत लाभदायक
फाइल फोटो


सेब खाना जितना फायदेमंद होता है, उतना ही इसका जूस भी सेहत के लिए लाभदायक होता है। इस जूस में फाइबर, विटामिन-सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट सेब का जूस पीने के कई फायदे हैं। 
हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

सेब का जूस हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। इस जूस में मौजूद फाइबर और पेक्टिन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, जिससे आप दिल की बीमारियों से बच सकते हैं।

वजन कंट्रोल करता है

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए सेब का जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। विटामिन्स और खनिज से भरपूर सेब का जूस पीने से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन कम होने में मदद मिलती है।

आंखों की रोशनी तेज करता है

विटामिन-ए से भरपूर सेब आपकी आंखों को स्वस्थ रखता है। आजकल लोग लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं, जिससे आंखें जल्दी खराब होती हैं। ऐसे में आंखों की रोशनी बेहतर करने के लिए आप अपनी डाइट में सेब का जूस जरूर शामिल करें।

अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद

अस्थमा के मरीजों के लिए सेब का जूस काफी लाभदायक माना जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट इस जूस को पीने से अस्थमा जैसी बीमारी को कम करने में मदद मिल सकती है।

आंत को स्वस्थ रखता है

सेब का जूस पेक्टिन का समृद्ध स्रोत है। नियमित रूप से खाली पेट सेब का जूस पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। यह अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आंत स्वस्थ रहता है।


अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें