सिक्किम :  तीस्ता नदी बेसिनमें आई बाढ़ से 14 की मौत, 100 से ज्यादा लापता, रेस्क्यू जारी
मंगलवार भोर के समय उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटा, जिसके बाद तीस्ता नदी में बड़े पैमाने पर सैलाब आ गया।


नई दिल्ली: पूर्वोत्तर का खूबसूरत राज्य सिक्किम इस समय प्राकृतिक आपदा की भीषण मार से बेहाल है। सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि में बादल फटने के बाद मंगलवार की सुबह से आशंकाओं के बादल अब तक घिरे हुए हैं। बुधवार सुबह तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 100 से अधिक लोग लापता हैं। इनमें सेना के भी 23 जवान शामिल हैं।

सिक्किम में आई इस आपदा के बाद से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी भारतीय सेना ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जहां उत्तरी सिक्किम की जानकारी के लिए 8750887741, पूर्वी सिक्किम के लिए 8756991895 और लापता सैनिकों की जानकारी के लिए 7588302011 संपर्क कर सकते हैं।

मंगलवार भोर के समय उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटा, जिसके बाद तीस्ता नदी में बड़े पैमाने पर सैलाब आ गया। इसके चलते तीस्ता नदी के किनारे बने घर, मकान धाराशायी हो गए। 14 पुल टूट गए। नदी किनारे खड़े वाहन नदी के तेज बहाव में बह गए। इसमें नदी किनारे बने एक अस्थायी कैंप में रह रहे सेना के 23 जवान भी शामिल हैं। अभी लापता लोगों की सही सही संख्या का केवल अनुमान ही लगाया जा सका है। तीन हजार से अधिक पर्यटक भी सड़क आदि टूट जाने से अनेक स्थानों पर फंस गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट पर सिक्किम की आपदा पर गंभीर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि “सिक्किम के मुख्यमंत्री पी. एस. तमांग से बात की और राज्य के कुछ हिस्सों में दुर्भाग्यपूर्ण प्राकृतिक आपदा से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की। चुनौतियों का सामना करने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। मैं सभी प्रभावितों की सुरक्षा और कुशलता की प्रार्थना करता हूं।''


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें

महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर फिर बोला हमला, कहा-मोहब्बत की दुकान में फर्जी वीडियो बेच रहे हैं, इसलिए दुकान बंद होनी चाहिए

महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर फिर बोला हमला, कहा-मोहब्बत की दुकान में फर्जी वीडियो बेच रहे हैं, इसलिए दुकान बंद होनी चाहिए..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार से मुकाबला नहीं ... ...

अमेठी-रायबरेली सीट पर फंसा पेंच, प्रियंका नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव! राहुल गांधी क्या करेंगे 24 घंटे में हो जाएगा साफ़

अमेठी-रायबरेली सीट पर फंसा पेंच, प्रियंका नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव! राहुल गांधी क्या करेंगे 24 घंटे में हो जाएगा साफ़..

उत्तर प्रदेश की दो हाई प्रोफाइल सीटों रायबरेली और अमेठी पर राहुल और प्रियंका गाँधी के चुनाव ... ...