इस दिन बाल धोने से माता लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है
फाइल फोटो


यदि शास्त्रों में वर्णित इन नियमों का ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति का जीवन खुशहाल तरीके से व्यतीत होता है। वहीं, इन नियमों की अनदेखी करने पर कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ठीक इसी प्रकार बाल धोने से संबंधित भी कुछ नियम बताए गए हैं।

इस दिन बाल न धोएं कुवारी कन्याएं

बुधवार के दिन कुंवारी कन्याओं का बाल धोना शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि इस दिन अविवाहित लड़कियों के बाल धोने से उनके जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

सुहागिन महिलाएं इन दिनों का रखें ध्यान

सुहागिन महिलाओं का मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन बाल धोना वर्जित माना गया है। इस दिन यदि कोई विवाहित स्त्री बाल धोती है, तो इससे माता लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं। वहीं शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसे में आप शुक्रवार के दिन बालों को धो सकते हैं इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

इस दिन का विशेष रूप से रखें ख्याल

गुरुवार का दिन ऐसा है जिस दिन न महिलाओं को बाल धोने चाहिए और न ही पुरुषों को। हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित माना जाता है। ऐसे में इस दिन बाल धोने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। साथ ही इस दिन बालों में तेल भी न लगाएं। वहीं, एकादशी, अमावस्या और पूर्णिमा के दिन बाल धोना या कटवाना बिलकुल शुभ नहीं माना जाता।


अधिक धर्म कर्म की खबरें