रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंदौर में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
फाइल फोटो


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को इंदौर में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का चंद्रयान टेकऑफ कर रहा है और लैंडिंग भी कर रहा है। हॉलीवुड की एक फिल्म से भी कम बजट में चंद्रयान का मिशन पूरा हो गया, लेकिन कांग्रेस के राहुलयान का न तो टेकऑफ हो पा रहा है और न ही लैंडिंग हो पा रही है।

क्या कुछ बोले राजनाथ सिंह

बता दें कि राजनाथ सिंह रविवार को इंदौर में भाजपा प्रत्याशी और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को हिन्दुस्तान का दिल कहा गया है। मैं मानता हूं कि अगर मध्य प्रदेश भारत का दिल है तो इंदौर उस दिल की धड़कन है और इंदौर की धड़कन उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय हैं।

इस दौरान राजनाथ सिंह ने राम मंदिर, धारा-370, पूर्ववर्ती दिग्विजय सिंह सरकार के दौरान मध्य प्रदेश की खस्ताहाल सड़क इत्यादि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश भारत का संभवतः अकेला प्रदेश है जहां पर औद्योगिक विकास दर 24 फीसदी है। इंदौर में जब ग्लोबल इनवेस्टर समिट हुआ था, तो 15 लाख 42 हजार करोड़ रूपये के एमओयूज पर दस्तखत हुए थे।

कमलनाथ पर बरसे राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कमलनाथ के 15 माह के कार्यकाल को लेकर कहा कि जब उनकी यहां सरकार थी तो केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आठ लाख आवास स्वीकृत किए थे, मगर यहां पर कांग्रेस सरकार ने दो लाख आवास लौटा दिए।। कमलनाथ सरकार ने किसान सम्मान निधि रोक दी थी, उन्हें डर था कि कहीं इसका श्रेय मोदी सरकार को न मिल जाए।


अधिक देश की खबरें

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?..

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ... ...