इस करवा चौथ पर राशि अनुसार करें महादेव का अभिषेक मनचाही मुराद होगी पूरी
फाइल फोटो


हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रख देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। इस व्रत के पुण्य प्रताप से व्रती को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। वर्तमान समय में कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। धार्मिक मत है कि ऐसा करने से अविवाहित लड़कियों की शीघ्र शादी हो जाती है। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहती हैं, तो करवा चौथ पर राशि अनुसार महादेव का अभिषेक करें।

राशि अनुसार करें महादेव का अभिषेक

  • मेष राशि की महिलाएं करवा चौथ पर गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है।
  • वृषभ राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन मधुर होगा।
  • मिथुन राशि की महिलाएं गंगाजल में दूर्वा और बेलपत्र डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्ति होगी।
  • कर्क राशि की महिलाएं करवा चौथ पर मिश्री मिश्रित कच्चे दूध से महाकाल का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
  • सिंह राशि की महिलाएं करवा चौथ पर गंगाजल में गुड़, कुमकुम और शहद मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। इससे पति को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी।
  • कन्या राशि की महिलाएं करवा चौथ पर गंगाजल में बेलपत्र, दूर्वा और सुगंध मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें।
  • तुला राशि की महिलाएं घी और पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से घर में सुख और समृद्धि आती है।
  • वृश्चिक राशि की महिलाएं करवा चौथ पर गंगाजल में लाल पुष्प या कुमकुम मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से सुखों में वृद्धि होगी।
  • धनु राशि की महिलाएं करवा चौथ पर केसर मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
  • मकर राशि की महिलाएं करवा चौथ पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शनि की बाधा दूर होती है।
  • कुंभ राशि की महिलाएं करवा चौथ पर गंगाजल में कच्चा दूध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • मीन राशि की महिलाएं भगवान शिव की कृपा दृष्टि पाने के लिए करवा चौथ पर गाय के दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।


अधिक धर्म कर्म की खबरें