शिवराज ने कमलनाथ पर बोला हमला बोलते हुये किया फिल्म शोले की चर्चा
फाइल फोटो


मध्य प्रदेश की राजनीति में बीते कई दिनों से ब्लाकबस्टर फिल्म शोले की चर्चा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जोड़ी को जय-वीरू जैसी जोड़ी बताने पर तंज कस रहे हैं तो कमल नाथ भी पलटवार का मौका नहीं चूक रहे।

शिवराज ने कमलनाथ पर बोला हमला

शिवराज सिंह ने मंगलवार को वीडियो जारी कर कहा कि जय-वीरू (कमल नाथ-दिग्विजय) पर यदि भाजपा भ्रम फैला रही है तो फिर उन्हें दिल्ली क्यों बुलाया गया। कांग्रेस के जय और वीरू आपस में लूट के माल के लिए झगड़ रहे हैं। वर्ष 2003 तक मिस्टर बंटाधार ने पूरे प्रदेश को लूटा। सवा साल में कमल नाथ ने भी प्रदेश को लूट का अड्डा बना दिया था। अब आगे कौन लूटे, कितना लूटे और उसमें कितनी हिस्सेदारी हो, झगड़ा केवल इस बात का है। क्या दिल्ली भी इसमें शामिल है?

कमलनाथ ने किया पलटवार

कमल नाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसका जवाब दिया कि जय-वीरू ने ही अत्याचारी गब्बर सिंह का हिसाब किया था। मध्य प्रदेश 18 साल से अत्याचार से त्रस्त है। अत्याचार के अंत का समय आ गया है। बाकी आप समझदार हैं। दरअसल, टिकट वितरण से नाराजगी को लेकर दिग्विजय सिंह की कमल नाथ से नाराजगी संबंधी बात पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दोनों को शोले फिल्म का जय और वीरू बताते हुए कहा था कि इनकी जोड़ी तोड़ने की गब्बर की कोशिश भी नाकाम रही थी और भाजपा भी नाकाम ही रहेगी।

दिग्विजय सिंह भी सफाई दे चुके हैं कि मेरे और कमल नाथ के बीच अनबन की झूठी खबरें भाजपा फैलाती है। दिल्ली में हुई बैठक को लेकर कमल नाथ ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरों को लेकर बात हुई है।


अधिक देश की खबरें

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?..

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ... ...