सर्दियों में रोजाना खाएं लहसुन, रहेंगे बीमारियों से दूर
फाइल फोटो


अगर आपको मौसम में हल्के बदलाव से भी ऐसे संक्रमण होते रहते हैं, तो इसका मतलब आपकी इम्युनिटी कमजोर है। इसके लिए खानपान के साथ अपनी रूटीन पर भी गौर करने की जरूरत है। इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग बनाने और सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में लहसुन है बहुत ही कारगर। सर्दियों में इसके रोजाना सेवन से कई सारे फायदे मिलते हैं।

लहसुन का सेवन

लहसुन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में सर्दियों में इसके सेवन से ठंड नहीं लगती। सबसे अच्छा ऑप्शन है कि आप इसे सरसों के तेल में हल्का भून लें और फिर खा लें। पकाने से इसका कड़वापन भी थोड़ा कम हो जाता है। इसमें पाए जाने वाला एंटी-वायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण हमें कई बीमारियों से दूर रखता है। एक और भी दूसरा उपाय है चटनी, जी हां चटनी के रूप में भी लहसुन खाने से यही फायदे मिलते हैं। 

इन बीमारियों से बचाती है लहसुन

  • लहसुन हृदय रोगों के खतरे को कम करती है।
  • लहसुन खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। 
  • बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करने में लहसुन का सेवन बेहद असरदार है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, इस वजह से इसका सेवन करने से चर्बी कम होती है। 
  • फेफड़ों को भी हेल्दी रखने में लहसुन खाना फायदेमंद होता है।


अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें