आज धार जिले में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी
फाइल फोटो


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को इंदौर और धार जिले में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका दोपहर एक बजे धार जिले के गांव डही में जनसभा को संबोधित करेंगी। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद इंदौर व धार जिले में कांग्रेस के किसी भी स्टार प्रचारक की यह पहली चुनावी सभा होगी।

रोबोट चौराहे पर प्रियंका की करेंगी सभा

शाम चार बजे इंदौर में रोबोट चौराहे के समीप मैदान में उनकी सभा होगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और अन्य कांग्रेस नेता भी उनके साथ होंगे। इस बीच रविवार को मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता गोविंद मालू ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा। मालू ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के अध्यक्ष हैं लेकिन केवल महासचिव प्रियंका वाड्रा पर और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ही फोकस क्यों किया जाता है?, जबकि अन्य कई महासचिव भी हैं। दलित अध्यक्ष को भी रबर स्टांप बना रखा हैं, यह कौन सा दलित सम्मान है

भाजपा ने साधा निशाना

भाजपा प्रवक्ता ने आगे लिखा, 'मै लड़की हूं लड़ सकती हूं, प्रियंका गांधी वाड्रा आपने उत्तर प्रदेश में यह नारा दिया था। मध्य प्रदेश में ऐसे नारे क्यों नहीं दिए। कन्या पूजन को नौटंकी बताने वाले कांग्रेस नेताओं महिला दुराचार और छेड़छाड़ करने वालों को टिकट देने पर आप मौन क्यों रहीं


अधिक देश की खबरें

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?..

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ... ...