मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, कहा-सबके साथ से ही राष्ट्र निर्माण विकास संभव
पीएम मोदी के मन की बात का 107वां  संस्करण


नई दिल्ली : रविवार को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में जब सबका साथ होता है, तभी सबका विकास भी हो पाता है। हम इसी भाव से आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने  ''मन की बात'' के 107वें संस्करण में रविवार को कहा कि उन्हें संतोष है कि संविधान निर्माताओं के उसी दूरदृष्टि का पालन करते हुए, अब भारत की संसद ने ''नारी शक्ति वंदन अधिनियम'' को पास किया है। ये विकसित भारत के हमारे संकल्प को गति देने में सहायक होगा।


प्रधानमंत्री ने इस दौरान हंसा मेहता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह भी बहुत प्रेरक है कि संविधान सभा के कुछ सदस्य मनोनीत किए गए थे, जिनमें से 15 महिलाएं थीं। ऐसी ही एक सदस्य हंसा मेहता ने महिलाओं के अधिकार और न्याय की आवाज बुलंद की थी। उस दौर में भारत उन कुछ देशों में था, जहां महिलाओं को संविधान से वोटिंग का अधिकार दिया गया।

मोदी ने कांग्रेस का बिना नाम लिए उनके नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समय, परिस्थिति, देश की आवश्यकता को देखते हुए अलग-अलग सरकारों ने अलग-अलग समय पर संविधान संशोधन किए, लेकिन ये भी दुर्भाग्य रहा कि संविधान का पहला संशोधन कर लोगों के बोलने के अधिकार और अभिव्यक्ति के अधिकार पर आघात किया गया. वहीं संविधान के 44वें संशोधन के जरिए आपातकाल के दौरान की गई गलतियों को सुधारा गया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों में स्वदेशी समान को लेकर जागरुकता बढ़ी है। देश में वोकल फॉर लोकल अभियान ने लोगों को स्वदेशी सामानों की खरीद के लिए जागरुक किया है. बीते कुछ दिनों के भीतर ही दीपावली, भैया दूज और छठ पर देश में चार लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है और इस दौरान भारत में बने उत्पादों को खरीदने का जबरदस्त उत्साह लोगों में देखा गया.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?..

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ... ...