बनवारी लाल कंछल भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश ग्रहण कराई सदस्यता
व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत सिंह समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की है।


लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है। सभी राजनीतिक दल इसमें जीत हासिल करने के लिए तैयारियां कर रहे है। भाजपा भी चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी है और अपने बागियों की घर वापसी करा रही है। इसी बीच व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत सिंह समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की है। 

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में कई दलों के नेता और पूर्व अधिकारियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। हाल ही में रालोद में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों पर उपेक्षापूर्ण रवैये का आरोप लगाने वाले मंजीत सिंह, आरिफ महमूद और वेद प्रकाश शास्त्री ने भाजपा का दामन थामा है। वहीं, बनवारी लाल कंछल की समाजवादी पार्टी (सपा) से भाजपा में वापसी हुई है। 

इनके अलावा नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार कुशवाहा और उमा शंकर मिश्रा के अलावा कांग्रेस छोड़कर आये अवधेश कुमार सिंह ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों बीजेपी ने यूपी निकाय चुनावों में बागी हुए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को फिर से पार्टी में लाने की कोशिश शुरू की है और कई बागी नेताओं की घर वापसी करा चुकी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें