अखिलेश पर बरसे योगी, कहा- राम को मानते तो चाचा के साथ अन्याय नहीं करते
योगी आदित्यनाथ


लखनऊ : यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर योगी ने अपने संबोधन पर कहा कि पहले युवाओं को नौकरी नहीं मिलती थी। युवा अपनी पहचान छुपाने पर मजबूर थे। आज देश दुनिया के लोग यूपी आ रहे हैं। अखिलेश पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ध्यान ही भटकाते रहे। नेता प्रतिपक्ष की बातें तथ्य रहित थीं। अयोध्या में घाटों का विकास पहले हो भी सकता था। 

अयोध्या के विकास को किस मंशा से रोका गया। योगी ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री नोएडा नहीं जाते थे। हम नोएडा भी गए बिजनौर भी गए। पहले मुख्यमंत्री को कुर्सी जाने का डर था। योगी ने अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि राम को मानते तो चाचा के साथ अन्याय नहीं करते। उनके में सब हैं लेकिन चाचा नहीं हैं। चाचा देखते रह जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष चाचा को भी भूल गए हैं। इनके पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। नेता प्रतिपक्ष लोक आस्था पर कुछ नहीं बोले। । 

नेता प्रतिपक्ष को गौरव की चिंता नहीं है, उन्हें सिर्फ वोट की चिंता है। योगी ने कहा जो हमने कहा वो किया। नीति और नीयत दोनो साफ थी। राम मंदिर बनने से आज गौरव की अनुभूति है। हमने अपना वचन निभाया, मंदिर वहीं बनाया। दिव्य भव्य अयोध्या से हर नागरिक अभिभूत है। प्रभु राम तो सबके हैं। 

अयोध्या में पहले भी विकास हो सकता था। आज अयोध्या ने नई पहचान दिलाई है। अब अयोध्या में विकास की बात हो रही है। मंदिर निर्माण से लोगों में खुशी है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज 3 जगह की ही मांग कर रहा है। तीन जगह आस्था केंद्र हैं। पांडवों के साथ भी अन्याय हुआ था, पांडव सिर्फ 5 गांव मांग रहे थे। 


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें