सोनाक्षी सिन्हा की मैनेजर फरार घोषित, कोर्ट ने तीन के खिलाफ संपत्ति कुर्की के दिए आदेश
सोनाक्षी सिन्हा


मुरादाबाद : फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की कंपनी मैनेजर मालविका पंजाबी, धोमिल ठक्कर और एडगर्ल सकारिया को मुरादाबाद की सेशन कोर्ट ने फरार घोषित करते हुए उनके खिलाफ संपत्ति कुर्की के आदेश दिए हैं. पूरा मामला 2019 के एक धोखाधड़ी केस जुड़ा है. इस मामले में मुरादाबाद के इवेंट कंपनी के संचालक प्रमोद शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा की कंपनी के खिलाफ कटघर थाने में केस दर्ज करवाया था. इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा को हाईकोर्ट से 28 फ़रवरी तक स्टे मिला हुआ है,

दरअसल, 2019 में एक प्रोग्राम के लिए इवेंट कंपनी के संचालक प्रमोद शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजर मालविका पंजाबी से संपर्क किया था. जिसके बाद धोमिल ठक्कर और एडगर्ल सकारिया ने प्रमोद शर्मा से डील पक्की की. तय डील के मुताबिक पैमेंट भी कर दिया गया, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा उस प्रोग्राम में नहीं पहुंची. जिसके बाद 22 फ़रवरी 2019 को प्रमोद शर्मा की तरफ से धोखाधड़ी का केस कटघर थाने में दर्ज करवाया गया.

इस मामले में बार-बार तलब किए जाने के बाद भी तीनों आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए. जिसके बाद कोर्ट ने उनकी संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक मनोरंजन की खबरें

रति गलानी को इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से किया गया सम्मानित

रति गलानी को इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से किया गया सम्मानित..

एंटरटेनमेंट इंडसट्री में गलानी की जर्नी दो दशकों से अधिक समय तक फैली हुई है, जिसमे अनगिनत ... ...