बिहार : सासाराम से कांग्रेस की न्याय यात्रा की शुरुआत, एक साथ जिप्सी में नजर आए तेजस्वी और राहुल गांधी 
जिप्सी में सवार तेजस्वी यादव और राहुल गांधी


पटना :  राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बिहार में एंट्री हो चुकी है। शुक्रवार को सासाराम से यात्रा की शुरुआत हुई। बिहार में चल रहे दूसरे चरण के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। बिहार में सरकार गिरने के बाद यह पहला मौका है, जब राहुल गांधी और तेजस्वी एक साथ दिखे। दोनों नेता लाल जिप्सी में सवार थे। तेजस्वी यादव जिप्सी चला रहे थे, जबकि राहुल गांधी बगल में बैठे थे। सासाराम में रोड शो के बाद न्याय यात्रा रोहतास से कैमूर पहुंचेगी।


बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में रोहतास से कैमूर के बीच NH-2 पर जगह-जगह महागठबंधन कार्यकर्ताओं एकत्रित दिखे। बड़ी संख्या में उमड़े कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के स्वागत के लिए सड़क किनारे खड़े रहे। लाल जिप्सी से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एनएच-2 होते हुए दुर्गावती प्रखंड के धनेक्षा तक रोड शो करेंगे। धनेक्षा इंटर कॉलेज में राहुल गांधी और तेजस्वी जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी ने किसानों से की मुलाकात
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी बिहार और झारखंड के किसानों से भी मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने रोहतास जिले के टेकरी में किसानों से मुलाकात की। उनकी समस्या सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। बता दें कि दिल्ली सीमा पर किसानों संघर्ष जारी है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?..

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ... ...