IPL 2022: इस बार दो नई फ्रेंचाइजियों लखनऊ और अहमदाबाद को जोड़ा
फाइल फ़ोटो


इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में 10 टीमें खेलती दिखाई देंगी। इस बार दो नई फ्रेंचाइजियों लखनऊ और अहमदाबाद को जोड़ा गया है। इस बीच नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने अपने नाम का एलान कर दिया है। आलराउंडर हार्दिक पांड्या इस टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा मुख्य कोच हैं। 


सीवीसी कैप्टिल की स्वामित्व वाली टीम का नाम गुजरात टाइटंस होगा। बता दें कि लखनऊ की टीम के नाम का एलान पहले ही हो चुका है। केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम का नाम लखनऊ सुपरजाइंट्स है। टीम के कोच पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर हैं। 


अधिक खेल की खबरें