योगी राज में एक भी दंगा या घोटाला नहीं हुआ : अपर्णा यादव
फाइल फ़ोटो


लखनऊ :मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने भाजपा सरकार के पांच साल के शासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी राज के पांच साल में प्रदेश में एक भी दंगा और घोटाला नहीं हुआ। 2017 में भाजपा की जीत के बाद ही प्रदेश में असली बदलाव आया क्योंकि हमारे पास संकल्प और नीयत दोनों अच्छी थी।

उन्होंने कहा कि पांच साल में 47 हजार से ज्यादा भूमाफिया और गुंडे जेल भेजे गए हैं। दो हजार करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चला। पहले युवाओं को बिना सिफारिश नौकरी नहीं मिलती थी अब ऐसा नहीं है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है अब प्रदेश में 59 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं।

प्रदेश के गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य कवच दिया गया है। पांच साल में 43 लाख लोगों को पक्का घर मिला है। ढाई करोड़ लोगों को शौचालय दिया गया है। प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

अपर्णा ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। अपराधी पलायन कर रहे हैं। अब बहू-बेटियों को डर नहीं लगता है। भाजपा सरकार में प्रदेश गुंडाराज, भ्रष्टाचार और दंगाराज से मुक्त है।

अपर्णा यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के टिकट पर केवल यूपी में ही लड़की लड़ सकती है। पंजाब में कांग्रेस की महिला अध्यक्ष भी अब सवाल उठा रही हैं। वहां, महिला कांग्रेस की 12 कार्यकर्ताओं ने टिकट मांगा था एक को भी नहीं मिला। उन्होंने पूछा कि प्रियंका जी आप कैसे लड़कियों को लड़वाएंगी।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

गोमाता की रक्षा के लिए जान भी दे देंगे, किन्तु बाल भी बांका नहीं होने देंगे : CM योगी

गोमाता की रक्षा के लिए जान भी दे देंगे, किन्तु बाल भी बांका नहीं होने देंगे : CM योगी..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं के बीजेपी प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य के समर्थन ......