भाजपा में जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठा : अखिलेश यादव
सहारनपुर में पत्रकारों को संबोधित करते अखिलेश यादव


सहारनपुर :पने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए सहारनपुर पहुंचे सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में योगी और मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला। इस दौरान अखिलेश यादव ने सहारनपुर की जनता से कई बड़े वादे भी किए।

अंबाला रोड स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। भाजपा में जितना बड़ा नेता होता है, उतना ही बड़ा झूठ बोलता है। सबसे ज्यादा अपराधी भाजपा के प्रत्याशियों की सूची में है। भाजपा सिर्फ नफरत फैलाने का काम करती है, जबकि सपा विकास करती है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने सहारनपुर में मेडिकल कॉलेज शुरू कराया, लेकिन योगी सरकार ने मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टरों और स्टाफ को गोरखपुर भेज दिया। सहारनपुर की जनता के साथ भेदभाव किया गया। लोगों को यहां समुचित उपचार नहीं मिलता है।

उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्राओं को टेबलेट व लैपटॉप दिए जाने की घोषणाएं भाजपा सरकार के दावे हवा हवाई हैं। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री माफिया के साथ बैठते हैं और चाय नाश्ता करते हैं। मोदी व योगी सरकार झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस बार प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सपा सरकार बनने जा रही है, जिस वजह से भाजपा बौखलाई हुई है। हम ही हर वर्ग का ध्यान रखकर सरकार चलाते हैं। इस बार भी सरकार आने पर जनता से किए सभी वायदों को पूरा करेंगे और कानून व्यवस्था का भी खास ध्यान रखा जाएगा।

अखिलेश ने कहा कि सहारनपुर में बन रही मां शाकभरी देवी यूनिवर्सिटी को और बेहतर बनाएंगे। क्योंकि बाबा अब यूनिवर्सिटी नहीं बना पाएंगे। वह केवल झूठ बोलते हैं। वह आज तक लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से यूनिवर्सिटी नहीं बना पाए।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि खुद मुख्यमंत्री पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं भाजपा ही माफिया को संरक्षण देती है और माफिया ही भाजपा में शामिल हैं। भाजपा सिर्फ जनता को गुमराह करने पर लगी है। इनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। सिर्फ धर्म और जातिवाद के नाम पर लोगों को गुमराह करने के साथ दोबारा सत्ता में लौटने के सपने देख रहे हैं, लेकिन अबकी बार ऐसा होने वाला नहीं है।

 
उत्तर प्रदेश का युवा खूब मतदान कर सपा सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमे चुनाव आचार संहिता और महामारी के हो रहे हैं, जिन्हें सपा की सरकार बनते ही वापस लिया जाएगा।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

आज हो सकता है अमेठी-रायबरेली सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान! पार्टी नेता प्रियंका और राहुल को मनाने में जुटे

आज हो सकता है अमेठी-रायबरेली सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान! पार्टी नेता प्रियंका और राहुल को मनाने में जुटे ..

यूपी की दो हाईप्रोफाइल लोकसभा सीटों अमेठी और रायबरेली में उम्मीदवारों के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार ......