रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया
फाइल फ़ोटो


लखनऊ :रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक चुनाव प्रचार किया ! सबसे पहले रक्षामंत्री ने सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया और उपस्थित जनसमूह से राजेश्वर सिंह को भारी बहुमत से जितने की अपील कीया ! उसके बाद वे कैंट विधानसभा क्षेत्र में अवध चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक के समर्थन में आयोजित जनसभा में पहुँचे और अपनी चिर परिचित शैली में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील किया !

सबसे बाद में लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव के समर्थन में राजाजीपुरम ई ब्लॉक चौराहे पर आयोजित जनसभा में राजनाथ सिंह   ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों को यह सोचना चाहिए कि आप प्रदेश को कहां ले जा रहे हैं,! कांग्रेस के लोगों को भी यह सोचना चाहिए कि देश के साथ क्या कर रहे हैं ! सेना के जवानों का मनोबल तोड़ दिया। जाति पंथ और मजहब की बात करते हुए आरोप लगाते हैं। 

राम मंदिर हम बनाते हैं तो उसके लिए आरोप लगाते हैं, क्या यह सच नहीं है कि अयोध्या की धरती पर बाबर ने आकर मंदिर को तोड़ा था। हम इस बात की, आरोप की चिंता नहीं करेंगे बल्कि डंके की चोट पर राम मंदिर बनाएंगे। लेकिन कहीं पर कोई मस्जिद बनाता है, गिरजाघर बनाता है तो भाइयों और बहनों हम देखेंगे कि उसमें भी बाधा नहीं होनी चाहिए, वह भी बने। हर चीज को राजनीतिक नजरिए से देखा जाएगा तो देश का क्या होगा आप  पढ़े लिखे हैं इन सब चीजों पर गंभीरतापूर्वक विचार करिए मैं हाथ जोड़कर  अपील करता हूं कि मैं हिंदू मुसलमान और ईसाइयों सभी से अपील करता हूं कि इन सोचो से निकलिए पश्चिमी विधानसभा में  अंजनी  श्रीवास्तव  की जीत में रिकॉर्ड कायम करिए।


इसी सभा में केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा अंजनी श्रीवास्तव जी को की भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं। लखनऊ पश्चिम में आया हूं आप सभी लोगों को बताने के लिए पश्चिम लखनऊ में घूम रहा हूं श्रीवास्तव को जिताने के लिए।  भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जिस पार्टी ने समाजवादी पार्टी की खटिया खड़ी की है जिस पार्टी ने कांग्रेश पार्टी को हटा दिया है राहुल गांधी संसद में और बाहर उल्टा सीधा बोलते हैं राहुल गांधी जी को मालूम नहीं है नरेंद्र मोदी कौन है राजनाथ सिंह कौन है और मैं कौन हूं, आ गई है नरेंद्र मोदी जी की आंधी फिर कैसे बनेंगे प्रधानमंत्री राहुल गांधी?  अखिलेश यादव के दिन चले गए हैं उनका यहां का मुख्यमंत्री बनना बहुत मुश्किल काम है। योगी के हाथों में सत्ता देने के लिए यूपी की जनता तैयार है योगी आदित्यनाथ  ने  गुंडाराज खत्म किया है लोगों ने योगी  को सत्ता देने का मन बनाया है। लखनऊ की 9 सीटें बीजेपी जीतेगी।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा आजादी के बाद का पहला चुनाव है उत्तर प्रदेश की जनता लड़ रही है। यह प्रदेश की जनता स्वयं चुनाव लड़ रही है। उत्तर प्रदेश में 43 लाख आवास दिए हैं ,शौचालय मिले है,राशन सबको मिला है हिंदू को भी मिला है मुसलमान को भी मिल रहा है। कुछ लोग सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ कर चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव के समर्थन में राजाजीपुरम ई ब्लॉक चौराहे पर आयोजित विशाल जनसभा में केंद्रीय मंत्री  रामदास अठावले, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा , महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा,महापौर संयुक्ता भाटिया नगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी अतुल दिक्षित शरद बाजपेई विधानसभा प्रभारी ,मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, अजय सोनी महेंद्र राजपूत वीरेंद्र सिंह ,श्रीमती मीनू तिवारी , पार्षदगण व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

गोमाता की रक्षा के लिए जान भी दे देंगे, किन्तु बाल भी बांका नहीं होने देंगे : CM योगी

गोमाता की रक्षा के लिए जान भी दे देंगे, किन्तु बाल भी बांका नहीं होने देंगे : CM योगी..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं के बीजेपी प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य के समर्थन ......