बलिया को मुंबई बनाने का सपना होगा साकार : हेमा मालिनी
हेमा मालिनी


बलिया :मथुरा से भाजपा सांसद और सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि बीजेपी के राज में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। बारी अब बलिया की है। भाजपा का उम्मीदवार विधानसभा पहुंचेगा तभी बलिया को मुंबई बनाने का सपना साकार होगा।

हेमा मालिनी ने शुक्रवार को नगर के सतीश चंद्र कालेज के मैदान में भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। पहले बलिया नगर और रसड़ा में हेमा मालिनी के रोड शो की तैयारी थी।

कार्यक्रम भी इसे लेकर ही आया था, लेकिन ऐन वक्त पर इसे जनसभा में तब्दील कर दिया गया। इससे कई लोग निराश भी हुए। भाजपा सांसद ने कहा कि तीन मार्च को होने वाले मतदान से पूर्व विपक्षी पार्टियां तरह-तरह का प्रलोभन देंगी, लेकिन सूबे के विकास के लिए भाजपा जरूरी है।

सपा पर हमला बोलते हुए सिने अभिनेत्री ने कहा कि अखिलेश राज में प्रदेश में चारों ओर गुंडाराज कायम था। कोई उद्योगपति सूबे में निवेश करने का साहस नहीं कर पाता था, लेकिन योगी राज में हालात बदले हैं। पिछले पांच साल में कहीं भी दंगा नहीं हुआ।

नोएडा में फिल्म सिटी भी बन रही है। बलिया में भी एयरपोर्ट की आवश्यकता महसूस की जा रही है। चुनाव बाद इस पर मदद करने का आश्वासन भी दिया। इसके पूर्व सभा को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उम्मीदवार दयाशंकर सिंह ने भी संबोधित किया। भगवान पाठक, नागेंद्र पांडेय आदि थे।संचालन संजय मिश्र ने किया।

इससे पहले बेल्थरारोड विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी छ्ट्ठू राम के समर्थन में जनता इंटर कालेज नगरा के मैदान में हेमा मालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को पूरा विश्व सम्मान दे रहा है। प्रदेश में 200 से अधिक पुलिस स्टेशन बनवाए हैं, महिलाओं को पुलिस में भर्ती किया है।

योगी राज में महिलाएं एवं बच्चियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं, बिजली-पानी मिल रहा है। अंत में अभिनेत्री ने जनता की मांग पर शोले फिल्म का डायलॉग भी सुनाया। चल धन्नो तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है। इस पर लोग काफी देर तक ताली बजाते रहे। संचालन अरविंद नारायण सिंह ने किया।

रसड़ा के गांधी पार्क में भाजपा प्रत्याशी बब्बन राजभर के समर्थन में हेमा मालिनी ने कहा कि महिला समृद्धि एवं सशक्तीकरण के लिए योगी सरकार कृत संकल्पित है। कहा कि अगर आपने हमें मौका दिया तो जिस तरह प्रदेश में योगी सरकार ने कई चीनी मिलें चालू की हैं, उसी तरह रसड़ा चीनी मिल एवं कताई मिल चालू कराने का प्रयास करूंगी।
एक माह के अंदर सीएचसी पर सर्जन सहित अन्य सुविधाएं होंगी। इसके पूर्व अखिल भारतीय मद्धेशिया महासभा के नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता एवं भाजपा नेता संजय जयसवाल ने हेमामालिनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

लखनऊ : हुंडई सर्विस में नाबालिग के साथ दरिंदगी, हाथ-पांव बांधकर प्राइवेट पार्ट में डाला प्रेशर गन, आंतें फटी

लखनऊ : हुंडई सर्विस में नाबालिग के साथ दरिंदगी, हाथ-पांव बांधकर प्राइवेट पार्ट में डाला प्रेशर गन, आंतें फटी..

आरोप है कि यहां काम करने वाले साथी कर्मचारियों ने 16 वर्षीय नाबालिग का हाथ-पैर हाथ बांधकार ......