यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में रूस की होगी जीत : राष्ट्रपति पुतिन
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन


मास्को : यूक्रेन के साथ जारी युद्ध को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर जीत का दावा करते हुए कहा कि युद्ध में रूस की जीत 'सुनिश्चित' रूप से होगी। पुतिन ने बुधवार को कहा कि रूस इस जंग को हर हाल में जीतेगा। वह डोनबास में जारी युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। 


रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि डोनबास में रूसी समर्थित अलगाववादी 2014 से ही यूक्रेनी सेना से जूझ रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति ने सेंट पीटर्सबर्ग में हथियार कारखाने के दौरे के दौरान कर्मचारियों से टीवी पर की गई टिप्पणियों में श्रमिकों और पत्रकारों से कहा कि हमारी जीत निश्चित है, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है। 

उन्होंने साफ कहा कि कीव के खिलाफ ऑपरेशन में मॉस्को हर हाल में जीतेगा, इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सेना भले ही स्ट्रैटेजिक तरीके से कुछ जगहों से पीछे हटी है, लेकिन वो हार नहीं बल्कि हमारी योजना का हिस्सा है। हम अपने ऑपरेशन को बढ़ाने वाले हैं, और जल्द ही ऑपरेशन को पूरी तरह से अंजाम दे देंगे।

पुतिन ने यह भी दावा किया कि मास्को के आक्रमण का उद्देश्य पूर्वी यूक्रेन में कई वर्षों से चल रहे 'युद्ध' को रोकना था। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि रूस ने लंबे समय से यूक्रेन के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र डोनबास में संघर्ष के समाधान के लिए बातचीत करने की मांग की है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें