डुमरियागंज के बहेरिया गांव में जनसंपर्क करते भाजपा नेता
फाइल फोटो


सिद्धार्थनगर । केंद्र सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर भाजपा  द्वारा  चलाये जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत गुरुवार को डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी व डुमरियागंज  प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे  के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने घर घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराया। 

मंडल अध्यक्ष व प्रधान संघ अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा  पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित के बाद डोर टु डोर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। घर घर जाकर उपलब्धियां गिनाई गयी। मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि गरीब कल्याण और गरीब सशक्तिकरण के लिए यह सरकार काम कर रही है। वंचितों को उनका अधिकार देने के लिए प्रधानमंत्री लगातार काम कर रहे है। 

सबका साथ सबका विश्वास के साथ संपूर्ण देश के विकास के लिए यह सरकार काम कर रही है। डुमरियागंज ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे ने  कहा आज भारतीय सीमाएं सुरक्षित हैं, ये मोदी सरकार की ही देन है। उन्‍होंने कहा कि अलगाववाद, आतंकवाद और नक्सलवाद को पूरी तरह नियंत्रित करने में मोदी सरकार सफल रही है। 

मोदी सरकार में देश की जनता का जीवन सुधरा है। इस दौरान बूथ अध्यक्ष  अविनेश गुप्ता, विरेन्द्र दूबे, शिव कुमार पाण्डेय,  रक्षाराम यादव, रामानंद वर्मा,  झिनकू वर्मा, चिनमुन यादव, सुखई शर्मा, प्रदीप पाण्डेय, प्रू्भूनाथ मौर्या‌ आदि मौजूद रहे।


ग्रामीणों ने एसडीएम से की मामले की शिकायत


सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में तैनात हल्का लेखपाल आनंद गौतम का ट्रांसफर बीते 13 जून को हो गया था जिसके बाद हल्का लेखपाल के रूप में कैलाश त्रिपाठी को की नियुक्ति हुई है। परंतु आनंद गौतम द्वारा कैलाश त्रिपाठी को हल्का का चार्ज अभी तक नहीं दिया गया है जिससे कार्य बाधित हो रहा है।

 इस संबंध में ग्राम वासियों ने एक लिखित शिकायती पत्र उप जिलाधिकारी डुमरियागंज को देते हुए कहा कि कैलाश त्रिपाठी को चार्ज ना दिए जाने से तमाम दिक्कतें आ रही है जिस पर तत्काल ध्यान देते हुए नए लेखपाल को चार्ज दिया जाए। शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान अकबर अली, कमाल अहमद, राजमन, नियाज अहमद, खालिद, राम अनुज, रहमत अली, रहीम, अब्दुल मजीद के हस्ताक्षर थे।


सलमान मेहदी
दैनिक पायनियर न्यूज
जिला संवाददाता, सिद्धार्थ नगर

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें