केशव मौर्य ने सरकारी आवास पर सुनी फरियादियों की समस्याएं
उप मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गंभीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने-7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। उप मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गंभीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सन्तोषजनक फीड बैक के साथ शिकायतों का निस्तारण करें। लगभग जनता दर्शन में प्रयागराज, बलरामपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, गोरखपुर, पीलीभीत, मैनपुरी, मुरादाबाद, कानपुर, बिजनौर, अलीगढ़, सुल्तानपुर, अमरोहा, आजमगढ़, ललितपुर, वाराणसी, हाथरस, शाहजहांपुर, कौशाम्बी, सीतापुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, भदोही व गाजीपुर 03 दर्जन से अधिक जिलों के कई सैकड़ाें लोगों ने अपनी समस्यायें रखी।

केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से, संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जनता दर्शन में भूमि विवाद, दुर्घटनाओं से संबंधित, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, स्कूल निर्माण, भूमि पट्टा, कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, सड़क बनवाने, बिजली, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी। जनता दर्शन समस्याओं के निस्तारण के बावत कई उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

गोमाता की रक्षा के लिए जान भी दे देंगे, किन्तु बाल भी बांका नहीं होने देंगे : CM योगी

गोमाता की रक्षा के लिए जान भी दे देंगे, किन्तु बाल भी बांका नहीं होने देंगे : CM योगी..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं के बीजेपी प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य के समर्थन ......