उन्नाव : फंदे पर लटका मिला प्रभारी निरीक्षक का शव, एसपी ने दिया कंधा
पुलिस लाइन से अंतिम विदाई के बाद गृह जनपद भेंजा गया पार्थिव शरीर


उन्नाव : सफीपुर कोतवाली में करीब बीस दिन पूर्व तैनात हुए प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार का रविवार रात उनके सरकारी आवास में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी रात करीब सवा 12 बजे उनके सरकारी आवास पर पहुंचे हमराही को शव फंदे लटकता हुआ देखने पर मिली। सूचना पर एएसपी, सीओ सिटी सीओ सफीपुर मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। एसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि रात में प्रभारी निरीक्षक की फोन पर घर से बात हुई, उसी के बाद वो अपने कमरे पर चले गये, जिसके बाद ही घटना हुई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गयी।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से अमरोहा जिले के निवासी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार जनपद लखीमपुर से जिले में एक माह पहले तैनाती पाये थे। इसके बाद एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने उन्हें सफीपुर कोतवाली प्रभारी बनाया था। रविवार रात कोतवाली से वह अपने सरकारी आवास पर आए, जहां रात करीब सवा 12 बजे उन्हें गश्त के लिए बुलाने पहुंचे सिपाही को उनका शव फंदे से लटका मिला। सिपाही ने अन्य स्टाफ को घटना की सूचना दी।


 एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया प्रथम दृष्टया जांच में जानकारी मिली है उसके अनुसार घटना से कुछ समय पहले अशोक कुमार की फोन पर घर से बात हुई थी, उसी के बाद वह अपने कमरे में चले गये। कुछ समय बाद ही उनके फंदे से लटक होने की सूचना मिली। अमरोहा जिले के निवासी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार जनपद लखीमपुर से जिले में इसी माह में 5 जुलाई को तैनाती पाये थे। इसके बाद एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने उन्हें सफीपुर कोतवाली प्रभारी बनाया था। डियूटी पर तैनात उप निरीक्षक दयाशंकर मिश्र ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह, सीओ सिटी आशुतोष कुमार, सीओ सफीपुर रिशीकान्त शुक्ला कोतवाली घटनास्थल पर पहुंचे। 

इसी बीच पुलिस कर्मियों द्वारा अचेतन अवस्था में अशोक कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के कारणों का पता चलेगा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में उन्हें अंतिम विदाई दी गयी। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह जनपद भेज दिया गया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

लखनऊ : हुंडई सर्विस में नाबालिग के साथ दरिंदगी, हाथ-पांव बांधकर प्राइवेट पार्ट में डाला प्रेशर गन, आंतें फटी

लखनऊ : हुंडई सर्विस में नाबालिग के साथ दरिंदगी, हाथ-पांव बांधकर प्राइवेट पार्ट में डाला प्रेशर गन, आंतें फटी..

आरोप है कि यहां काम करने वाले साथी कर्मचारियों ने 16 वर्षीय नाबालिग का हाथ-पैर हाथ बांधकार ......