Bank Strike : 30 व 31 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की होने वाली हड़ताल स्थगित टैग:#UFBU, #NationwideStrike, #AIBEAsalaryHike, #SBI, #यूएफबीयू, #देशव्यापीहड़ताल, #एआईबीईएवेतनवृद्धि, #एसबीआईबैंक कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित नई दिल्ली : बैंक कर्मचारियों की 30 एवं 31 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने मुंबई में शुक्रवार देर रात हुई सुलह बैठक में बनी सहमति के बाद अपनी दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को स्थगित कर दी है।अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने एक बयान में कहा कि वेतन वृद्धि और बैंकों में पांच कार्य दिवस सहित अन्य मांगों को लेकर श्रम आयुक्त के आश्वासन पर यह हड़ताल टाल दिया गया है। यूएफबीयू देश के अधिकांश बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की यूनियनों का प्रतिनिधित्व करती है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ऑफिसर एसोसिएशन के उप महासचिव नरेंद्र चौहान ने बताया बैठक में बैंक कर्मचारियों की सभी मांगों पर चर्चा हुई है, जिसके बाद प्रस्तावित हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है।एआईबीईए के अखिल भारतीय महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने कहा कि बैक कर्मचारियों की मांगों को लेकर दो दिनों 30 और 31 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल को टाल दिया गया है। वेंकटचलम ने बताया कि मुंबई में हुई सुलह बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन सामान्य मुद्दों- पांच दिवसीय कार्य दिवस, पेंशन का अपडेशन और पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर 31 जनवरी को चर्चा की जाएगी।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
नेपाल में एक महीने में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अभी और बढ़ेंगी कीमतें!.. नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन ने एक महीने में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं, जिससे आम ......
Gold-Silver Rate : चांदी ₹4700 रुपये हुई सस्ती, खरीदने वालों के पास है अच्छा मौका ..सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rates) फिर टूटी हैं और एक दिन की धुआंधार तेजी के बाद गुरुवार ......
सीजफायर के बाद होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों की आवाजाही शुरू होने की जगी उम्मीद, भारत ने शुरू की बातचीत ..अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद शिपिंग कंपनियां होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों ......