Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
File Photo


नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी बरकरार है. ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 86 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. जिसके बाद दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरों में तेल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.55 डॉलर यानी 0.65 फीसदी उछल कर 85.49 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.45 डॉलर यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 81.16 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब और ओपेक प्लस देशों ने कच्चे तेल के उत्पादन में प्रतिदिन करीब 1.16 मिलियन बैरल की कटौती करने का ऐलान किया है. क्रूड ऑयल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) में सऊदी अरब, इराक सहित खाड़ी के अन्य देश शामिल हैं, जबकि ओपेक (प्लस) में रूस सहित उसके सहयोगी देश हैं.

चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत 
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.68 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है.


गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं.  इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

RBI की मौद्रिक नीति समिति में बड़ा ऐलान, फ्रॉड ट्रांजैक्शन पर ग्राहक को मिलेगा 25,000 रुपये का मुआवजा..

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वित्तीय सिस्टम की स्थिति मजबूत बनी हुई ......