Petrol Diesel Prices : इस शहर में पेट्रोल पहुंचा 108 के पार, चेक करें आज ताजा रेट
Petrol Diesel Prices Todays


नई दिल्‍ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. जिसका असर अब घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में देखने को मिल रहा है. ब्रेंट क्रूड के भाव में मामूली बढ़त के साथ 74.26 डॉलर प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट 69.63 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. जिसके बाद शुक्रवार को देश की तेल मार्केटिंग कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है.

गौरतलब है भारत में जून 2017 के बाद से प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव किया जाता है. इससे पहले 15 दिन में एक बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव किया जाता था. ऐसे में आम आदमी का ख्याल रखते तेल विपणन कंपनियों ने इन दोनों ईंधनों की रोजाना कीमत अपडेट करता रहता है.

आज तेल की नई कीमतें जारी होने के बाद नोएडा में पेट्रोल 34 पैसे सस्ता होकर 96.58 रुपये लीटर के रेट से बिक रहा है. वहीं, डीजल भी 33 पैसे गिरकर 89.75 रुपये लीटर हो गया है. राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 2 पैसे चढ़कर 108.10 रुपये लीटर हो गया जबकि डीजल 2 पैसे बढ़ोत्तरी के साथ 93.38 रुपये लीटर बिक रहा है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल लगातार दूसरे दिन 12 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.85 रुपये लीटर रहा, जबकि डीजल 11 पैसे टूटकर 89.73 रुपये लीटर बिक रहा है.


चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें  
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी बदल गए रेट 
– गुरुग्राम में पेट्रोल 96.85 रुपये और डीजल 89.73 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– नोएडा में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– जयपुर में पेट्रोल 108.10 रुपये और डीजल 93.38 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel Prices : इस शहर में पेट्रोल पहुंचा 108 के पार, चेक करें आज ताजा रेट

RBI की मौद्रिक नीति समिति में बड़ा ऐलान, फ्रॉड ट्रांजैक्शन पर ग्राहक को मिलेगा 25,000 रुपये का मुआवजा..

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वित्तीय सिस्टम की स्थिति मजबूत बनी हुई ......